Indian american pornstar sunny leone सनी लियोन

सनी लीओन का नाम तो आपने जरूर सुना होगा और नाम ही क्यों आपने तो उनके कारनामों के न जाने कितने वीडियो भी देखे होंगे और अब तो मोहतरमा बॉलीवुड की फिल्मो में भी काम कर रही हैं तो भला कैसे कोई उनके नाम से अनजान रह सकता है।तो आइये आज मैं आपको सनी लियोन के विषय में बताता हूँ।
सनी का असली नाम है करनजीत कौर वोहरा और वो भारतीय मूल की कनेडियन नागरिक हैं।उनका जन्म 13 मई 1981 को हुआ था।
पोर्न फिल्मो में काम करने से पहले सनी ने एक जर्मन बेकरी में काम किया और फिर एक टैक्स फर्म में।उसके बाद उसने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और मशहूर पत्रिका पेंटहाउस से जुड़ गयी और यहीं से करनजीत का नाम बदल कर सनी लियोन हो गया।
कुछ साल मॉडलिंग करने के बाद सनी ने पोर्न फिल्मो में अभिनय जी शुरुआत की और इस क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि बटोरी और काफी पुरस्कार भी जीते।सनी ने न सिर्फ कई पॉर्न फिल्मो में काम किया बल्कि बाद में अपना प्रोडक्शन हाउस खोलके कई फिल्मो का निर्माण भी किया।
सनी लियोन की बॉलीवुड में एंट्री का रास्ता खुला मशहूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से ।एक तरीके से बिग बॉस के जरिये सनी घर घर में पहुँच गयी और इसके बाद सनी को महेश भट्ट जैसे बड़े निर्देशक की फ़िल्म जिस्म 2 में काम करने का मौका मिल गया और इसके बाद तो सनी लियॉन बॉलीवुड और भारतीय दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गयी और न सिर्फ फ़िल्म बल्कि आइटम सॉन्ग के द्वारा सनी ने सफलता के नए आयाम छू लिए।
हम उम्मीद करते हैं की अब सनी इसी तरह सफलता प्राप्त करें और उन्हें वापस अपनी पोर्न की दुनिया में वापसी की जरूरत न पड़े।
चलते चलते---
एक बात तो मैं बताना भूल गया की सनी लियोन शादीशुदा हैं उनके पति का नाम डेनियल बेबर है जो पोर्न फिल्मो में उनके साथ काम करते थे अब वो लोग एक सुखद वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं और अभी कुछ दिनों पहले उन दोनों ने एक छोटी बच्ची को गोद भी लिया है।।।

Comments

Popular posts from this blog

इंडियन अमेरिकन पोर्नस्टार प्रिया अंजलि राय